हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के सभी गांव में उत्तराखंड युवा उत्थान समिति ने व्यक्तिगत खर्च से गांव में सेनेटाइजर करने का कार्ये शुरू कर दिया है। समिति के संरक्षक नरेश शर्मा ने ग्रामीण विधानसभा में सभी के सभी गांव में ग्रामीणों को निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर व टेंकरो के जरिये गांव को कोरोना से बचाने के लिये सेनेटाइजर करने का कार्य शुरू किया। उत्तराखंड युवा उत्थान समिति के संरक्षक नरेश सर्मा ने समिति के खर्च से ग्रामीण विधानसभा के सभी गांव को सेनेटाइजर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने गुरुवार को इसकी शुरुआत टैंकर को हरि झंडी दिखाकर की। नरेश शर्मा ने बताया शहर में ही नही बल्कि गांव में भी कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को देखते हुवे संस्था की ओर से जनहित में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बादशाहपुर, धनपुरा, घिससुपुरा में दुकानों व गांव में सेनेटाइज करने का कार्ये किया गया। इसके बाद रात्रि में शेरपुर के बाद जल्दी ही पदार्था, रानीमाजरा, शाहपुर, धारिवाला, टिकोला, भट्टिपुर, शेरपुर, कुंडी, अम्बुवाला, पथरी, झाबरी, घिससुपुरा, पुरषोत्तनगर आदि गांव में सेनेटाइजर किया जायेगा। इसके अलावा ग्रामीणों को निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर देने के साथ कोरोना महामारी से बचने के निर्देश देकर जागरूक किया जायेगा। समिति की इस सराहनीय कार्ये से ग्रामीणों में खुशी है। कई गांव में देखने को मिल रहा है कि सेनेटाइजर कराने की आवश्यकता स्वास्थ्य विभाग भी नही उठा रहा है। ऐसे में समिति द्वारा किये जा रहे इस कार्ये को ग्रामीणों ने सराहना की। सेनेटाइजर के टैंकर का शुभारंभ करने वालो में समिति जिलाध्यक्ष अश्वनी पाल, जिला संयोजक दलीप राणा, डॉक्टर बिजेंद्र चौहान, जानकी नोटियाल, आशीष सैनी (सेठी), नवीन सैनी, उर्फ काका, अनिल कुमार, कुलदीप कुमार, कुंज किशोर शर्मा, जुलकर नैन आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours