हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार के मंसा देवी के पहाड़ों पर लगी आग से पहाड़ के आसपास के क्षेत्र में दिन निकल आया। हरिद्वार के मंसा देवी के पहाड़ों पर लगी आग की जद में आने वाले कई पेड़ जलकर खाक हो गए और कुछ ही घंटों में विकराल रूप ले चुकी इस वनाग्नि ने वनसंपदा का खासा नुकसान कर दिया। विभाग को सूचना दिए जाने पर अजीबोगरीब बाते बताई गई। क्षेत्र के ही एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा रात लगभग 08:00 बजे विभाग को फोन कर इसके बारे में बताते हुए पूछा कि क्या आपको इसकी सूचना है? तो जवाब आया कि "जब आपको सूचना है तो विभाग को भी सूचना मिल गयी होगी" उसके बाद विभाग को कहा कि आग भीषण है और भूपतवाला से उसका विकराल रूप साफ नजर आ रहा है तो विभागीय अधिकारी ने साफ कहा कि "जब आपको दिखाई दे रही है तो उन्हें भी दिखाई दे रही होगी"। हालांकि जब उनसे इस बाबत DFO से जानकारी लेने की बात कही तब अधिकारी ने बताया कि वह फिलहाल छुट्टि पर है और विभागीय नम्बर देते हुए उसपर संपर्क करने की नसीहत दी गयी। सूचना DFO हरिद्वार नीरज वर्मा तक पहुची तो उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र राजाजी के अंतर्गत है ओर उन्हीने संबंधित अधिकारियों का नम्बर देते हुए उन्हें इस बाबत इत्तेला करने की बात कही।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours