हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के रसूलपुर टोंगिया गांव में जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह ने रसूलपुर में फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया। फ़ाइनल मैच टीम कोटा और हजारा ग्रंट के बीच में हुआ। वहीं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य विजय पाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में किसी भी खेल में प्रतिभा की कमी नही है। बस उन प्रतिभाओं को तलाशने और तरासने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को ग्रामीण क्षेत्रो में एक अलग से बजट का प्रावधान करना चाहिये। जिससे की ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अवस्थाओं की कमी ना हो और वह इन खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक की अपनी पहचान बना सके। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सलीम अहमद, पूर्व प्रधान करण सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, आलोक कुमार, धीरज कुमार, प्रणव सिंह, विपिन, करण सिंह, अजय कुमार, सद्दाम, आमिर खान, अमजद, रहमान, विक्की, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours