हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार की प्रशिद्ध महिला पत्रकार मीरा कटारिया के घर शादी के उत्सव में जनपद के अलावा अन्य राज्यो और जनपदों के पत्रकार सम्मलित हुवे। इस शादी के भव्यता को देखकर हर कोई वाह वाह करने को मजबूर हुवा। इस शादी में शाकाहारी भोजन में सूप, कोल्ड ड्रिंक, सादी रोटी से लेकर हर तरह के पकवान और व्यंजन की व्यवस्था की हुई थी। स्वागत व्यवस्था से लेकर ड्रान कैमरे, फ्लाइंग कैमरे, बेहतर गुणवत्ता का डीजे, और केटरिंग सभी व्यवस्था लाजवाब रखी गयी थी। पत्रकारो ने आपस में मिलकर खुशी जाहिर की। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश सचिव गगन शर्मा ने कहा कि जीवन की भागदौड़ मे हर कोई व्यस्त हैं, किसी के पास किसी से मिलने की फुर्सत नही। ये शादी और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से ही एक मंच पर एकत्र होने का अवसर मिलता है। मीरा कटारिया और उनके परिजनों ने आये सभी मेहमानो का बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस शादी की खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि नाचने वालो के लिये जब स्टेज छोटा पड़ गया तो बिना स्टेज के अलग ही डीजे की धुन पर थिरकने लगे। इस शादी में इदरीस खान, भगवानपुर से राजीव चौधरी, लक्सर से अरुण कुमार, ज्वालापुर से कुलदीप, राजेश सैनी, रुड़की से प्रिया अग्रवाल, हरिद्वार की गूंज अखबार से नीटू कुमार, मोहम्मद आरिफ, फिरोज अहमद, और गगन शर्मा ने भाग लिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours