हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। विश्वविख्यात तीर्थ स्थल हरकीपौडी में हरिद्वार ओर गंगा जल की महत्ता के साथ ही गंगाजल के प्रति आस्था बारे में जानकारी देते हुए उत्तरी हरिद्वार के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज निषाद ओर उनकी टीम ने यात्रियों को बताया की जहां एक ओर लोगों को हरिद्वार ओर गंगाजल की महत्ता के बारे में पूरी जानकारी नही है वही दूसरी ओर लोगों और आने वाले श्रद्धालुओं में गंगाजल के प्रति आस्था की भी कमी है। गंगा प्रहरी मनोज निषाद अपनी चार सदस्यों की टीम को साथ लेकर हरकीपौडी यात्रियों को जागरूक करने पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा में चप्पल जूते ले जाने वाले लोगों को गंगाजल के प्रति आस्था भाव रखने का निवेदन किया।
 |
|
मनोज ने बताया कि कुछ लोगों ने मामले को लेकर अपनी गलती स्वीकार की तो कुछ लोग बहाने बनाते नज़र आये। यही नही कुछ लोग तो मनोज से ही उल्टा सवाल करने लगे कि तुम होत्र कौन हो हमे बताने वाले। मनोज के अनुसार वो आकर अपनी टीम के साथ गंगा घाटों पर रात्रि गस्त के लिए जाते है जिसके चलते उन्हें अक्सर ऐसे कई असामाजिक तत्व मिलते है जो या तो गंगाजल को अपवित्र कर रहे होते है व गंगा घाटों पर बैठकर शराब आदि का सेवन कर रहे होते है। बताया कि एक विशेष राज्य के लोग उन्हें गंगाघाटों पर अक्सर हुक्का ओर शराब का सेवन करतर हर मिलते है जिन्हें कड़ाई से से समझाया जाता है और उनकी इन हरकतों को रोक जाता है। मनोज के अनुसार हर व्यक्ति को ऐसे लोगों की शिकायत पुलिस में करनी चाहिए जो हरिद्वार व गंगाजल की पवित्रता से खिलवाड़ करता हो।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours