हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरो पर है चाहे वह नशीले कैप्सूल हो, कच्ची शराब हो और चाहे स्मैक,भले ही लगातार पुलिस प्रशासन इन नशे के कारोबारियों पर नकेल कस रही हो बावजूद इसके लक्सर में नशे के कारोबार करने वाले माफिया बेखौफ पुलिस को चुनौती देते क्षेत्र में नशीले मादक पदार्थों का व्यापार कर रहे हैं। उसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के डौसनी गांव के ओवर ब्रिज के नीचे पुरानी रेलवे फाटक के पास से एक युवक को 3.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक शहजाद उर्फ काला लक्सर कोतवाली के ही लादपुर खुर्द का निवासी है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया स्मैक को वह लंढौरा के एक व्यक्ति से जिसका वह नाम नहीं जानता उससे खरीद कर लाया था। उसने बताया वह व्यक्ति 15 सो रुपए में पुड़िया बैचता है। जिसे वह आज बैचने आया था। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बरहाल देखना यह होगा कि क्या लक्सर पुलिस प्रशासन इन अवैध नशीली कारोबार करने वालों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा पाएगी या नहीं, यह तो आने वाला भविष्य ही बताएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours