हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के भट्टीपुर गांव में आज मान्यवर काशीराम का 87 वा जन्म दिवस दशानन कोचिंग सेंटर संचालक दलीप सिंह व छात्र छात्राओं ने बड़ी ही धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने साइकिल चलाकर उनकी प्रेरणा का उदाहरण भी दिया। वही दशानन कोचिंग सेंटर के संचालक समाजसेवी दिलीप सिंह ने बताया हमने अपने सेंटर के माध्यम से मान्यवर काशीराम का जन्मदिन मनाया है जिससे कि छात्रों को अपने महापुरुषों के बारे में भी ज्ञान प्राप्त हो सके और उनके मार्गदर्शन पर चलकर उन्नति की ओर जा सके। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जो उनके कोचिंग सेंटर में गरीब बच्चे पढ़ते हैं वह उन बच्चों को मुफ्त में ही पढ़ाते उन्होंने बताया कि उनका यही उद्देश्य है कि कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे और पढ़ लिख कर भारत का नाम रोशन करें। बता दें कि दशानन कोचिंग सेंटर के संचालक दलीप सिंह एक पैर से विकलांग भी हैं और एक गरीब परिवार से भी, मगर उनका बच्चों के प्रति प्यार और शिक्षा की उमंग बहुत ही गर्व की बात है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours