हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के उद्देश्य को लेकर सेंट जे.पी. कान्वेंट पब्लिक स्कूल  टीकमपुर सुलतानपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घघाटन किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन के अवसर पर स्वयं सेवियो को संबोधित करते हुए प्रबंधक लाल सिंह सैनी ने बताया कि समाज से नशे की आदत को खत्म करने के उपरांत ही देश का भविष्य संरक्षित रह सकता है, क्योंकि देश में युवा तेजी से नशे की ओर आकर्षित हो रहा है, जिसको संस्कारों द्वारा रोका जा सकता है, राष्ट्रीय सेवा योजना एक माध्यम है जो युवाओं को संस्कारित कर उनका भविष्य संवारती है जब शादी संस्कार है तो इसमें नशे का प्रयोग क्यों? उन्होंने बताया कि शादी को नशा मुक्त बनाकर नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के उद्देश्य से सात दिवसीय शिविर लगाया जा रहा है। प्रधानाचार्य रीता सैनी ने शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवयो को  बैज तथा स्वयंसेवी डायरी  आवंटित की। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अजय सैनी ने बताया कि इस वर्ष सात दिवसीय शिविर की  थीम नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड है जिसको अपर शिक्षा निदेशक द्वारा दिया गया है जिसकी उपथीम शादी तमाशा नहीं संस्कार है, फिर शराब का क्यों प्रचार है, चुनी गई है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त उत्तराखंड संस्कार युक्त उत्तराखंड के उद्देश्य  को पूरा करने के लिए लगातार  एक सप्ताह तक स्वयंसेवकों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें घर-घर जाकर नशा छोड़ने की शपथ दिलाई जाएगी। प्रबंधक लाल सिंह सैनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वज का आरोहण कर सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घघाटन किया  उसके बाद सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई  स्वयंसेवियो द्वारा लक्ष्य गीत गाया गया तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए, उसके बाद कार्यक्रम अधिकारी अजय सैनी द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड संस्कार युक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई गई तथा बाद मे  टोलियो का गठन किया गया। जिसमें आकांक्षा चौहान, अक्षित सैनी, हर्ष सैनी, आयुषी को कैंप नायक बनाया गया तथा सिद्धार्थ सैनी कों कैंप कमांडर बनाया गया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी पप्पू सैनी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रीति धीमान, विकास कुमार, मंजू अलारिया, वीरेंद्र, प्रमोद कुमार, राजपाल सैनी आदि उपस्थित रहे ।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours