हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज आम आदमी सदस्यता कार्यक्रम में दिल्ली गंजपूरा से पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिनके साथ विशिष्ट अतिथि दिल्ली तुगलकाबाद से विधायक  सहीराम पहलवान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जहां पर अमित चौधरी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर दिल्ली जंगपुरा से आए विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस तरीके से आम आदमी पार्टी का ग्राफ उत्तराखंड में बढ़ता जा रहा है भाजपा और कांग्रेस की नींदें उड़ी पड़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार संगठन मजबूती की ओर बढ़ रही है। 
हमारी पूरी 70 की 70 वेन पूरे उत्तराखंड के गांव गांव में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गांव में जिस तरह दिल्ली में बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा का मॉडल किया गया है उसे उत्तराखंड में कैसे अवलीमैंंट किया जाए वो ही चर्चा उत्तराखंड के गांव-गांव में जाकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि और हर एक गांव में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है आम आदमी पार्टी की समितियां बनाई जा रही है बूथ प्रतिनिधि बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जिस तरह आम आदमी पार्टी का संगठन उत्तराखंड में मजबूत हो रहा है और आज लक्सर में अमित चौधरी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है चौधरी अमित के आ जाने से आम आदमी पार्टी लक्सर विधानसभा में बहुत मजबूत साबित होगी। 
वही विधायक सहीराम पहलवान ने कहां कि प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प चाहिए था जो कि अब उनको मिल चुका है यही वजह है कि प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी का दामन थाम रही है उन्होंने कहा कि अबकी बार आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी से ही होगी। वही अमित चौधरी ने कहा कि हम जी जान लगा देगा आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में नंबर बनाने के लिए उन्होंने कहा आने वाले लक्सर विधान सभा चुनाव मे पार्टी का परचम लहराएंगे। इस मौके पर सुनील लोहिया, सारिका फिरोज, रजिया, ओपी मिश्रा, जफर भारती, ममता सिंह मनोज द्विवेदी, अजीत चौधरी, एडवोकेट गयूर अली सहित  सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours