हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सड़क परिवहन व राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत आज पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार राय की अध्यक्षता में यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा ऋषि कुल मैदान में टैक्सी, मैक्सी, ऑटो विक्रम व बस यूनियन के पदाधिकारियों वाहन स्वामियों वाहन चालकों को बदले सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात निरीक्षक बिपेन्द्र सिंह व टी०आई विकास पुंडीर भी उपस्थित रहें। 

इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने कोविड-19 के चलते उनके नियमों का पालन करते हुए सड़क बचाव व रोकथाम तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सभी को संदेश दिया कि आप सवारी नहीं सपने ढोते हैं सड़क दुर्घटना में प्रत्येक व्यक्ति भगवान मानकर चलें तथा सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी जिम्मेदारी का परिवहन करते हुए अपना वाहन चलाएं। 
उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई, ओर साथ ही यातायात को जागरूक करने के लिए पम्पलेट के साथ-साथ दुघर्टना न हो उसके लिए वाहनों पर रिफ्लेक्ट भी लगाए गए। वहीं आगामी कुंभ मेले को दृष्टिगत रखते हुए सभी वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में हरिद्वार पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सीपीयू हरिद्वार के अधिकारी कर्मचारी गणों की मीटिंग भी ली गई। जिसमें ट्रैफिक सुधार से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours