हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की ओर से हरिद्वार ग्रामीण के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम धनपुरा में श्री हरि भूसा स्टोर के सामने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। विधानसभा संगठन सचिव अमरीश गिरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड में गणतंत्र का अर्थ जनता को वास्तव में तभी ज्ञात होगा जब यहां संवेदनशील और ईमानदारी वाली आम आदमी की सरकार बनेगी। इसके लिये सभी जातियों और धर्म के लोगो को मिलकर उत्तराखंड में जनता की समस्याओं को समझने और उसका निदान करने वाली 'आप' की सरकार बनानी जरूरी है। पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान ने कहा उत्तराखंड में जनता की समस्याओं की सुनवाई के लिये उत्तराखंड की वर्तमान सरकार गम्भीर नही है। इस अवसर पर विधानसभा संगठन सचिव अमरीश गिरी, पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण कुमार,  सुरेश कुमार के अतिरिक्त मो. कादिर, संदीप कुमार, सोमवीर सिंह, विकाश उपाध्याय, मो. दानिश, मो. समीर, संजय सैनी, शाहरुख खान, दिलशेर व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours