हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज हरिद्वार धर्मनगरी में लोहड़ी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार में चारो ओर लोहड़ी की धूम दिखी। तो वही हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत चंद्रा चार्य चौक के पास सुपर कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों ने एक साथ मिलकर लोहड़ी का त्यौहार मनाया साथ ही एक दूसरे को बधाई दी। वहीं वरिष्ठ पत्रकार जयपाल सिंह ने बताया कि लोहड़ी का त्यौहार पूरे देश मे मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सुपर कॉम्पलेक्स के सभी सदस्यों ने अग्नि में सामग्री डालते हुए फेरे लिए। उन्होंने कहा कि सभी ने विश्व को कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की। इसके उपरांत सभी ने मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न व गजक का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर पी०के सूद, जयपाल सिंह, संदीप त्यागी, संजीव प्रकाश सिंह, डॉ साहिल ढींगरा, डॉ० तनु गुप्ता, गौरव बत्रा, मोहित सिंह, आज़म अंसारी, जुनैद, राहुल कुमार, रावत, राजबीर, डॉ रवि व पुनीत कुमार आदि सभी सुपर कॉम्प्लेक्स व्यापारी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours