हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को 9 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देशन में अवैध नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को 9 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया अभियुक्त सोमपाल पुत्र भोपाल निवासी निरंजनपुर पंकज उर्फ पिका पुत्र मोहलड निवासी पीपली कोतवाली लक्सर के ही निवासी हैं। उन्होंने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया आरोपियों के कब्जे से 9 लीटर अवैध कच्ची शराब एक गैस सिलेंडर एक कनस्तर एक गैस चूल्हा बरामद किया गया है। पुलिस टीम में रायसी चौकी इंचार्ज बृजपाल सिंह कांस्टेबल गंगा सिंह, कांस्टेबल नारायण सिंह, कांस्टेबल तरसेन व कॉन्स्टेबल सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours