हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। टेक्निकल सौलर इन्वेस्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सोलर प्लांट महेश्वरी के प्लांट इंचार्ज विपुल कपिल द्वारा भगवानपुर थाने में तहरीर देकर प्लांट में रात के समय कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का का मुकदमा बीती 5 जनवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया था। उसी क्रम में चौकी तेजूपुर पुलिस क्षेत्र महेश्वरी चौक पर वाहन संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जिन व्यक्तियों ने सोलर पावर प्लांट में चोरी की है वह दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से डाडली की ओर जा रहे हैं जिनके पास चुराई हुई केबिल मौजूद है जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र सनपाल निवासी ग्राम कुंजा बहादुरपुर थाना भगवानपुर वह दूसरे ने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र नन्हा निवासी कुंजा बहादुरपुर थाना भगवानपुर बताया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में महेश्वरी सोलर प्लांट में चोरी की घटना को कबूल किया और बताया चोरी करने के बाद उन्होंने आसपास के खेत में तार को छुपा दिया था जिसे आज हम बेचने जा रहे थे। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कियाा है। पुलिस टीम में पीडी भट्ट थाना अध्यक्ष भगवानपुर , उप निरीक्षक मनोज रावत, कांस्टेबल मोहन, खोलिया कांस्टेबल अमित नेगी मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours