हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार जिले की भगवानपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर एक व्यक्ति को खाई बाड़ी करते हुए धर दबोचा बता दें कि भगवानपुर थाना पुलिस ने हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भगवानपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम व आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीम का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान कांस्टेबल संदीप राणा कांस्टेबल मदन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को लिब्रा मेडिकल अंडे वाली गली मे खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची पैन सहित 2290 रुपए बरामद हुए। वही भगवानपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours