हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। प्रतिदिन रुड़की नगर के अलग-अलग वार्डों में पर्यावरण मित्रों द्वारा नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर निगम रुड़की की नाला गैंग बहुत तेजी के साथ नालों की सफाई का कार्य कर रही है। नगर में बने सभी छोटी व बड़ी नालियों का सफाई कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज गणेशपुर, सुनहरा, खंजरपुर में बने बड़े व छोटे नालों की सफाई का कार्य किया गया। नालों में एकत्र कूड़े को निकालने का काम तेजी से कराया गय।महापौर गौरव गोयल प्रतिदिन सफाई का निरीक्षण स्वयं करते हैं, ताकि सफाई का कार्य पूर्ण रूप से हो और उसमें कोई कमी ना रहे। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा नगरवासियों से अपील की गई कि निगम के प्रयासों के साथ-साथ नगर वासियों का सफाई के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। स्वच्छ रुड़की, सुंदर रुड़की के सपने को साकार करने में रुड़कीवासियों की अहम भूमिका रहेगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours