हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी भोला शर्मा की मोबाईल दुकान पर चोरों ने आधी रात के समय दुकान का ताला तोड़ कर लाखो का सामान ले उड़े। जिसमे सेमसेंग के महेंगे फोन, नदगी बताई जा रही है। दुकान का टूटा ताला देख पड़ोसी ने भोला शर्मा को फ़ोन किया। मौके पर पहुचे भोला शर्मा ने दुकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुचे हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, मायापुर चौकी प्रभारी सतेंद्र कंडारी मेय पुलिस टीम के साथ पहुच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

साथ ही सी०सी०टीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जब इस बारे में हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह से जानकारी लेना चाहिए तो उन्होंने बताया की दुकान में मोबाईल के साथ नकदी चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी जांच पड़ताल चल रही है। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस जांच में जुट गई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours