हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जन विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुशल पाल सैनी ने आज लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर उत्तराखंड प्रदेश में समूह (ग) में होने वाली भर्तियों मे अन्य सभी राज्य के छात्रों को न्याय प्रदान कराने को लेकर एसडीएम पूरण सिंह राणा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में उनके द्वारा महामहिम राज्यपाल से मांग की गई है कि अभी जो प्रदेश में समूह (ग) की विज्ञप्ति निकल रही है उसमें शासन द्वारा एक आदेश जारी किया गया है कि जो छात्र उत्तराखंड से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास होंगे। वही केवल भर्ती के लिए पात्र होंगे उन्होंने इस नियम में महामहिम राज्यपाल से संशोधन की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार है और कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य से शिक्षा प्राप्त कर सकता है तो केवल इस आधार पर उनको आगे नौकरियों में वंचित ना रखा जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours