हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गोस्वामी हरिद्वार जिले के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने सर्वप्रथम ज्वालापुर में पदाधिकारियों से भेंट वार्ता की। जिसमें  कांग्रेस पार्टी की मजबूती पर चर्चा के साथ-साथ पदाधिकारियों को जमीनी स्तर से रणनीति बनाकर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए। वही उत्तराखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रमेेश गोस्वामी बताया कि पार्टी मजबूती और पदाधिकारी व सदस्यों से भेंट करने के लिए यह दौरा किया गया है। और इस दौरान हरिद्वार जिले में अलग-अलग कार्यक्रम मेें नए सदस्य कांग्रेस युवा इंटक की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में आपसी किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रहा हैं। और पूर्व मुख्यमंत्री और विकास पुरुष हरीश रावत के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत में कांग्रेस की सरकार आएगी। और एक बार फिर उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस दौरान इंटक प्रदेश महिला अध्यक्ष मंजू रानी, जिलाध्यक्ष वीर प्रताप चौहान, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष हरजीत सिंह, अमित भट्ट, दीपक सिंह, भुवन चंद्रा, सौरभ मनराल, आरए शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ सचिव मोहम्मद आरिफ, जिला मीडिया प्रभारी नौशाद अली आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours