हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये हेतु बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा है। इसके अंतर्गत आमजनमानस को जागरूक करने के लिये विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात सम्बन्धी सचित्र चेतावनी बोर्ड लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करने, आगे तीव्र मोड़ है, दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र, आगे पाला ग्रस्त क्षेत्र है के 133 सचित्र चेतावनी बोर्ड लगाये गये है। अपेक्षा की जा सकती है कि इस कार्यवाही के बाद सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने पर नवम्बर के महीने में कुल 23,960 वाहनो की चैकिंग की गयी। जिसमें से 3,387 वाहन चालकों का चालान किया गया। जिसमें ओवर स्पीड में 34, शराब पीकर वाहन चलाने पर 33, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 26, बिना हेलमेट के 476, तीन सवारी बैठाने पर 77 चालान कर 43 वाहन चालको के मोटर वाहन अधिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार डीएल निलम्बित/निरस्त करने हेतु परिवहन विभाग को भेजे गये। साथ ही पुलिस द्वारा कोटद्वार शहर में दुपहिया वाहनो मे हेलमेट पहनने के लिये जागरूकता अभियान चलाया। जिसमे बिना हेलमेट वाले चालको का चालान कर 220 हेलमेट भी वितरित किये गये। कोटद्वार सीओ के अनुसार जनपद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व अभियान जारी रहेगा। जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सकें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours