हरिद्वार की गूंज (24*7)


(गगन शर्मा) हरिद्वार। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंकित राठौर ने देवभूमि बधिर एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सन्दीप अरोड़ा को बधाई दी। यह बधाई उन्हें उनके कोरोना काल मे प्रतिदिन सैकड़ो से अधिक लोगो को लगातर 51 दिन राशन बांटने वाले होटल व्यवयायी संदीप अरोड़ा को विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कर्ष्ट सम्मान राज्य पुरस्कार हेतु अंकित राठौड़ ने दी। संदीप अरोड़ा को चन्द्राचार्य चौक स्थित उनके प्रतिष्ठान जाकर उन्हे माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंकित के अनुसार संदीप अरोड़ा के कार्यो को देखते हुए यह पुरस्कार उन्हें काफी पहले मिल जाना चाहिए था। उन्होने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने देर से ही सही, संदीप अरोड़ा के नाम का इस अवार्ड के लिए चयन कर सही चुनाव किया है। वास्तव मे वह इस अवार्ड का बहुत पहले ही हकदार रहे। संदीप अरोड़ा स्वयं मूकबधिर होने के बाद भी किसी भी जरूरतमंद की मदद करने से पीछे नही हटते। वह मूक बधिरो और दिव्यांगो की काफी सालो से सेवाओ मे लगे हुए हैं। यही नही, उन्होने दिव्यांगो के अतिरिक्त सभी प्रकार के गरीब एवं मजदूरो की भी मदद की। अंकित राठौर ने संदीप अरोड़ा द्वारा पुरस्कार मे मिली राशि से गरीब एवं जरूरतमंदो को गर्म कपड़े देने के फैसले की सराहना की और कहा कि संदीप अरोड़ा का यह कहना कि इस राशि पर गरीबो का पहला हक है, यह वास्तव मे उनका गरीबो के प्रति हमदर्द एवं सच्ची भावना को सामने लाता है। संदीप अरोड़ा ने समाज मे एक उदाहरण पेश किया उनसे समाज के अन्य सक्षम लोगो को सीख लेनी चाहिए। अंकित राठौर ने राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी दिव्यांग हस्तियो को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours