हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य को लेकर पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक की मजार पर पंद्रह सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता शादाब शम्स ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित चादर पोशी की तथा उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उपाध्यक्ष शादाब शम्स तथा झबरेड़ा विधायक देशराज कर्नवाल ने साबिर पाक की मजार पर चादर पोशी कर मुख्यमंत्री रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि साबिर पाक की धरती पिरान कलियर से हर जरूरतमंद को फायदा मिलता है, इसलिए वह यहां पर अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वस्थ होने की कामना लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे हैं। कामना की कि उनके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री शीघ्र ही स्वस्थ होकर वापस उत्तराखंड लौटेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री शीघ्र स्वस्थ होकर वापस उत्तराखंड आए और राज्य की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाएंइसी तमन्ना को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता दरगाह पिरान कलियर आए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष अनीश गौड,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद, राव जमीर अहमद, अंजुम गौर, अजहर प्रधान, सुनील सैनी, अकरम साबरी, रईस अल्वी, ईशा त्यागी, समीम मलिक, सरफराज सिद्दीकी, दानिश गौड, शाकिर अली, गुलफाम शेख, हाजी सलीम, इसरार अली, छोटे मियां आदि ने भी साबिर पाक की मजार पर हाजिरी थी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours