हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राज्य उत्तराखंड पुलिस में आज भी ऐसे नौजवान मौजूद हैं। जिन्होंने अपने जीवन में सच्चाई और ईमानदारी के रास्तों पर चलकर कई क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर ऊंचाइयों को छुआ है। या फिर यूं कहें कि उन्होंने कामयाबी के कई मुकाम हासिल किए हैं। ऐसे ही जांबाज, ईमानदार, कर्मठ और अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह है। सीओ अभय प्रताप सिंह भी इन्ही जवानों में एक हैं जिन्होंने अपने जीवन में इमानदारी और जांबाजी की कई मिसाले देकर जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई और कामयाबी हासिल की हैं। कुछ पुलिस नौजवान पैसे के लिए नहीं बल्कि देश और जनता के हितों में कार्य करते हैं उनमें एक नाम सीओ अभय प्रताप सिंह जो केवल पीड़ितों को इंसाफ और पुलिस विभाग का नाम रोशन करने में लगे रहते हैं। जिन्हें विभाग की ओर से कई अहम तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गई, जिन पर वह हमेशा खरा उतरते हैं। विभागीय अधिकारी भी उन पर आंखें बंद कर भरोसा कर संतुष्ट रहते हैं। इनका इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजो से भरा हुआ है। जिनमें से एक मुख्यतह धर्मनगरी हरिद्वार में हुई मासूम बिटिया की रेप के बाद हत्या करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी है। इस घटना से जिले की जनता ही नहीं प्रदेश की जनता में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। वहीं अपराधी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी कई टीमें गठित कर उत्तराखंड से लेकर अन्य राज्यों तक पुलिस के जवान तैनात किए। जो अपना कर्तव्य निभाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिन रात अपने कार्य में लगे रहे। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस के तेजतर्रार सीओ अभय प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ में जन्घय अपराध करने वाले एक लाख के इनामी अपराधी को उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया और अपना लोहा मनवाया हैं। जिसकी जनपद की जनता ने ही नहीं प्रदेश की जनता ने भी भुरी भुरी प्रशंसा की है। 

इस कार्य के लिए मृणाली ग्रुप हरिद्वार की टीम ने भी उन्हें सम्मानित के साथ साथ उत्तराखंड पुलिस की पूरी टीम का हृदय से आभार प्रकट किया और उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की है। आपको बतादें कि सीओ अभय प्रताप सिंह जिस क्षेत्र में भी तैनात रहते हैं। उस क्षेत्र के अपराधी अपराध करने के लिए दस बार सोचने को मजबूर होते हैं। इनकी इमानदारी और पीड़ित के प्रति संवेदनशीलता को पुलिसकर्मी ही नहीं उस शहर के लोग भी याद रखते हैं। जहां यह तैनात रहते हैं। इनकी इमानदारी के साथ निष्पक्षता ने पीड़ितों को इंसाफ भी दिलाया है। कोई संगीन वारदात हो या मामूली शिकायत सीओ अभय प्रताप सिंह ईमानदारी के साथ पीड़ित को इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बताते चलें कि राजनेता हो या अफसर कद्दरवाद लोगों द्वारा की गई सिफारिश को शालीनता के साथ सुनते और पीड़ित के खिलाफ दबाव महसूस होते ही शिफारिश मानने से इनकार भी कर देते हैं। इन्हीं विशेषताओं के चलते हर नागरिक सीओ अभय प्रताप सिंह पर पूर्ण रूप से इंसाफ का भरोसा करते हैं। ऐसे हैं हमारे ईमानदार, कर्मठ मंगलौर सीओ अभय प्रताप सिंह।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours