हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर ब्लाक क्षेत्र के चंदपुरी गांव में सामाजिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे शेर सिंह राणा का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। और जमकर शेर सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। वही हमारे द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे शेर सिंह राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया की आज हमारा चंदपुरी गांव में आने का मेन उद्देश्य यह है की लोगों को सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया जाए। जिससे कि सभी लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके और अपनी व अपने प्रदेश की समस्याओं का समाधान किया जा सके उन्होंने यह भी बताया कि हमारे द्वारा यह अभियान हर राज्य में चलाया जाता है और जो जागरूक हो जाएं उसको इस अभियान का हिस्सा बनाना ही, इसका मेन मकसद है उन्होंने बताया लगातार उनके द्वारा सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे कि वह अपनी और अपने राज्य की समस्याओं का समाधान कर सके। इस मौके पर राजबीर सिंह, विवेक कुमार, मोनू चौहान अवधेश सिंह चौहान,अम्भरेष चौहान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours