हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक ने हर की पैड़ी पर गंगा पूजन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके परिवार पर मां गंगा केदार बाबा और बद्रीनाथ की पूरी कृपा है, इन्ही की कृपा से आज अशोक कुमार उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक बनने और उन्हें राज्य की जनता की सेवा करने का मौका मिला है। उन्हें और उनके परिवार को गर्व है कि उनके परिवार के मुखिया अशोक कुमार डीजीपी बने हैं अलकनंदा अशोक ने कहा कि आज हम मां गंगा का आभार व्यक्त करने आए हैं हरिद्वार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशासनिक की यात्रा तय करने वाली अशोक कुमार आज उत्तराखंड राज्य की पुलिस के सबसे बड़े पद पर डीजीपी पद पर विराजमान है उन्होंने कहा कि उन्हें अशोक कुमार की पत्नी होने पर गर्व है, और अशोक कुमार ने हमेशा एक पुलिस अधिकारी रहते हुए अपनी भूमिका ईमानदारी सत्यनिष्ठा और समर्पित भाव से निभाई है और आगे भी वे अपनी सेवाएं राज्य को समर्पित इमानदारी और सत्य निष्ठा के साथ प्रदान करते रहेंगे। भाव विभोर होते हुए उन्होंने कहा की गंगा मां ने हमेशा उनके परिवार पर और उन पर विशेष कृपा की है। उन्होंने गंगा सभा के पदाधिकारियों का आभार जताया जिन्होंने उनका और उनके परिवार का सम्मान किया और उन्हें गंगा आरती करवाई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours