हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मेला नियंत्रण भवन हर की पैड़ी के सभागार में महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस अशोक कुमार के द्वारा कुंंभ मेला पुलिस व्यवस्था सम्बंधित समीक्षा गोष्ठी ली गई। महानिदेशक ने गोष्ठी में उपनिरीक्षक स्तर से ऊपर स्तर के कुंंभ मेला पुलिस के अधिकारीगण की ब्रीफिंग की गई। गोष्ठी के प्रारंभ में पुलिस महानिरीक्षक कुंंभ 2021 संजय गुंज्याल ने महानिदेशक को कुंंभ मेले के सम्बंध में अब तक कि गई तैयारियों और आगामी योजनाओं के सम्बंध में अवगत कराया गया। ततपश्चात महानिदेशक ने कुंंभ मेला पुलिस के समक्ष आने वाली मुख्यतः 3 चुनोती भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आतंकवादी घटना से निपटने हेतु अपने जनपद हरिद्वार में नियुक्ति के जमीनी अनुभवों पर आधारित दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कुंभ पुलिस को आगामी कुंंभ 2021 में 3 तरह के माहौल के अनुसार पुलिस की तैयारी किये जाने को कहा। पहला covid 19 के अत्यधिक प्रकोप सहित, दूसरा आंशिक प्रभाव में और तीसरा बिना covid 19 संक्रमण। इसलिए कुंंभ मेला पुलिस को उपरोक्त तीनो परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने हेतु बताया गया। उपरोक्त तीनों परिस्थितियों के अनुसार ही पुलिस बल की चरणवार नियुक्ति भी कुंंभ में होगी। महानिदेशक के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार द्वारा जनपद हरिद्वार पुलिस और कुंंभ पुलिस को एक टीम की तरह कुंंभ मेला आयोजित कराये जाने का निर्देश दिया। गोष्ठी के अंत मे पुलिस महानिरीक्षक कुंंभ मेला 2021 संजय गुंज्याल ने अपने समाप्ति सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक का उनके उपयोगी और अनुभव से परिपूर्ण मार्गदर्शन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours