हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कई मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जिससे मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कुछ मेडिकल संचालक मेडिकल स्टोर का शटर गिराकर भाग खड़े हुए। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि पिछले हफ्ते कनखल में कुछ मेडिकल स्टोर के निरीक्षण किए था। जिसमें पाया गया कि कुछ मेडिकल पर फार्मसिस्ट मौजूद नहीं थे। और जो थे। लाइसेंस में नहीं थे। इसलिए फर्म को तत्काल, योग्य व्यक्ति, को उसके रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स के साथ अपने सम्मुख प्रस्तुत होने की बात कही गई थी। और आज इसी की पुष्टि हेतु पुनर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बंगाली हॉस्पिटल में संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोर का निरीक्षण भी किया गया। जिसमें फार्मासिस्ट नहीं होने पर उन्हें मेरी ओर से हिदायत दी गई थी कि तत्काल नियुक्ति की जाए। और आज फर्म द्वारा नियमों के अनुसार 3 फार्मसिस्ट रख लिये गए है। और साथ ही अन्य खामियों को भी दूर कर लिया गया है। साइकोट्रोपिक दवाइयों के विक्रय पर पूर्ण सावधानी रखी जाएगी। और उनका विवरण अंकित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य 8 मेडिकल स्टोर पर भी चेकिंग की गई। जहां पर दवा के रख रखाव संबंधित खामियां मिली है। उन्हें दुरस्त करने को कहा गया। ठीक स्टोर नही होने से दवा की गुणत्तता पर असर पड़ेगा। जिसके बाद सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह सभी नियमों का पालन करें और, NRx के लेनदेन में सावधानी रखें, और उनकी सभी डिटेल्स, रखे। अनिता भारती ने बताया कि नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन के साथ स्वास्थ्य खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours