हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 64 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने दलितों, शोषितों और महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध अपना अभियान चलाया। डॉ. अंबेडकर एक दार्शनिक और महान शिक्षाविद भी थे, जिन्हें भारतीय संविधान निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। रश्मि चौधरी में केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को लेकर बनाए गए अध्यादेश से किसानों के अहित होगा। किसानों की कृषि लागत का लाभ उद्योगपतियों को पहुंचाने के लिए इस अध्यादेश को लाया गया है। रश्मि चौधरी ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महंगाई चरम पर है और भाजपा सरकार को देश की गरीब जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours