हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित एस.आर. मेडिसिटी हॉस्पिटल जगजीतपुर की ओर से संचालित माँ गंगे ब्लड सेंटर का भव्य शुभारम्भ 6 दिसम्बर 2020 रविवार को होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुवे इस ब्लड सेंटर के संचालक एन.एस नेगी ने बताया कि यहाँ ब्लड डोनेट करने वाले डोनर के रक्त की जांच भी हुवा करेगी कि उसके रक्त में किसी तरह का कोई दोष तो नही। इस ब्लड बैंक सेंटर के बनने से स्थानीय लोगो को प्लाज्मा और ब्लड के लिये परेशान नही होना पड़ेगा। विभिन्न प्रकार की बहुमूल्य मशीनों से सुसज्जित यह ब्लड बैंक सेंटर आने वाले समय मे क्षेत्र के लिये वरदान साबित होगा। ब्लड सेंटर (बैंक) की स्थापना उत्तराखंड के केबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक द्वारा की जा रही है। क्षेत्र में इस ब्लड सेंटर के खुलने से स्थानीय क्षेत्रवासियों को देहरादून जाने की जरूरत नही पड़ेगी। यहां सभी प्रकार के ब्लड कॉम्पोनेन्ट ब्लड सेंटर में मिल सकेंगे। ब्लड सेंटर के संचालक एन. एस. नेगी ने बताया कि कोरोना काल में कोरोना से पॉजिटिव लोगो को प्लाज्मा अफ़्रेसिस के द्वारा राहत मिलेगी व सभी प्रकार के ब्लड कंपोनेंट के टेस्टिंग शुल्क बहुत कम रखा गया है जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति को ब्लड मिल सके। ब्लड सेन्टर में एन.ए.सी.ओ. की गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्त एकत्रित व दिया जाएगा व समय समय पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर लोगो को जागरुक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड जिनके नाम है, जिन्होंने भारत देश में सर्वाधिक रक्तदान करने का गौरव हासिल किया है। लिम्का बुक में जिनका नाम है ऐसे भारत देश के रक्तवीर योद्धा सूबेदार मेजर सुरेश सैनी भी आ रहे है। रक्तदानी मौत को भी ढेर किया करते है। रक्तदान सा कर्म बस शेर किया करते है, मजबूर को देखकर मुँह फेरने वाले सुन, बहालात किसी को भी घेर लिया करते है" इस अवसर पर रक्तदानियों को रक्तदान करने हेतु आग्रह किया गया हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours