हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार सीएमओ ने लक्सर पहुंचकर आज अधीनस्थों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते जहां सभी कार्यों की गति धीमी हो गई थी। वहीं उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि कार्यों में तेजी लाएं किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में कोरोना के मामले पहले से कम हो गए हैं जो हमारे लिए अच्छी बात है, उन्होंने यह भी बताया कि टेस्टिंग प्रक्रिया बढ़ा दी गई है और अब पहले से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह अपना काम पूरी ईमानदारी से करें लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या वास्तव में स्वास्थ्य विभाग पूरी ईमानदारी से काम करेगा और अपनी जिम्मेदारी को संपूर्ण निभा पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours