हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस ने ऐसे गिरोह के सदस्यों का पर्दाफाश किया है जो मोटरसाइकिल चोरी कर उनके अलग-अलग पार्ट्स बनाकर ठिकाने सिर लगाया करते थे। जिसका ज्वालापुर कोतवाली में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, ने प्रेस वार्ता मेें खुलासा करते हुए बताया कि आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने घटना स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया। जिसमें चार अभियुक्त आलोक तिवारी पुत्र अविनाश तिवारी निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना बेगलगंज जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, हाल पता कृपाल आश्रम रावली महदूद सिडकुल, कुर्बान पुत्र अली हसन निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया कस्बा गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता सीओ हुसैन निकट डेंसो चौक सिडकुल, अब्दुल रहमान पुत्र अली हसन निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया कस्बा गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता सीओ हुसैन निकट डेंसो चौक सिडकुल, सूरत सैनी उर्फ नंदू पुत्र सरजीत सिंह निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया कस्बा गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता सीओ हुसैन निकट डेंसो चौक सिडकुल को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी निशानदेही पर 11 मोटरसाइकिलो के कटे हुये पार्ट्स और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। उन्होंने बताया कि चारों अभियुक्त अन्य जिलों से हैं। और चारों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। एसएसपी ने गठित टीम को 25 सो रुपए का पुरस्कार भी घोषित किया है। पुलिस टीम में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील रावत, उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण रेल चौकी प्रभारी, कांस्टेबल निर्मल, कांस्टेबल मनमोहन, कांस्टेबल रविंद्र नेगी, कांस्टेबल देवेंद्र चौधरी, कांस्टेबल सत्येंद्र यादव, कांस्टेबल सुखदेव मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours