हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव धनपुरा में भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीतियों से प्रभावित होकर और भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य की सरकार द्वारा चलाई जा रही लोकप्रिय जन नीतियों से खुश होकर सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंडल अध्यक्ष भोगपुर जितेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष जमालपुर हरिद्वार ग्रामीण विकास कुमार मंडल सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह चौहान रामपाल प्रधान सोहनवीर पाल श्याम सुंदर, सुंदर कश्यप, अमित कुमार, संदीप कश्यप, रेनू चौधरी, नीतीश चौधरी, मनोज राठौर ने पार्टी में सम्मिलित हुए लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन जन की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा है। भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी सभी लोगों का विकास करना चाहती है। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने वाले राशिद अंसारी समाजसेवी और वसीयत अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी बिना भेदभाव के बिना भाई भतीजावाद के काम करने वाली पार्टी है। जिसमें गरीब से गरीब व्यक्ति भी बड़े से बड़े पद को प्राप्त कर सकता है। नरेंद्र मोदी जी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हम भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे अवसर पर मंडल अध्यक्ष जमालपुर विकास गौतम और पूर्व ग्राम प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधा सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है चाहे वह जन धन योजना हो उज्जवला योजना हो किसान निधि योजना हो सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग और समुदाय को मिलना है और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है सदस्यता ग्रहण करने वालों में राशिद अंसारी वसीयत अली, नाजिम अंसारी रफीक नेताजी सावेज, शाहनूर, परवेज अब्बासी ,आसिफ, आरिफ अरशद ठेकेदार, इमरान ठेकेदार, नवाब अली, नाजिम, आवेश ,रियासत अली ,बब्बल अली, शकील, आसिफ अंसारी, नसीम पहलवान ,वसीम सलमानी, शमशेर अंसारी आदि रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours