हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखयाली खुर्द गांव से नाबालिक के साथ गैंगरेप की वारदात का एक संगीन मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि थाना पथरी क्षेत्र के इक्कड़ खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने लक्सर कोतवाली मे तहरीर देकर बताया उसका भाई, उसकी छोटी बहन को लेकर जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है अपनी बुआ के यहां जैनपुर शादी के चाले में गया हुआ था, शाम के समय जब वह मोटरसाइकिल से अपनी बहन को लेकर घर वापस लौट रहा था तो रास्ते में डेरा गांव के कब्रस्तान से कुछ आगे चलकर पहले से खड़े चार लड़कों ने उसका जबरदस्ती रास्ता रोककर उसके भाई के सर में लोहे की रॉड से वार कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया और चारों आरोपियों ने उसकी बहन को खेत मे खींच कर उसके साथ गैंगरेप जैसी शर्मसार घटना को अंजाम दिया। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित भाई की तहरीर पर नदीम पुत्र असलम, अजीम पुत्र नसीम उर्फ बुच्चा, सरफराज पुत्र नसीम निवासी मुखियाली खुर्द और एक अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की धड़ पकड़ के प्रयास में जुटी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours