हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने अपने बयान में कल 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा कि देश के किसानों द्वारा काले कानून के विरोध में किया गया यह भारत बंद ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि अन्नदाता कड़ी मेहनत करके देशवासियों के लिए फसल पैदा करता है, किंतु केंद्र की भाजपा सरकार ने अन्नदाताओं के लिये काला कानून बनाकर उन्हें बर्बाद करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता ओं को फसल का उचित मूल्य और सम्मान नहीं मिल रहा है। रश्मि चौधरी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है तथा यहां मजदूर एवं श्रमिकों की बड़ी संख्या निवास करती है। केंद्र की भाजपा सरकार चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इन्हें बर्बाद करने और इनका अस्तित्व समाप्त करने का कार्य कर रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours