हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन जयपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान दिव्यांग रत्न 2020 के लिए हरिद्वार लक्सर के सुल्तानपुर, आदमपुर निवासी दिव्यांग मोहम्मद तनवीर के नाम का चयन किया गया। वह खिदमत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष है। हरिद्वार की यह संस्था काफी सालो से दिव्यांगहित में दिव्यांग जागरूकता अभियान, दिव्यांग लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, दिव्यांग खेल प्रतियोगिता,विधवा व वृद्धा सेवा आदि क्षेत्रों में कार्य कर रही है। कोविड-19 के समय संस्था द्वारा गरीब बेसहारा और दिव्यांग लोगों को खाद्य व सहायक सामग्री के साथ साथ मास्क और सैनिटाईजर भी वितरित किया गया। उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्तम जैन ने बताया कि 3 दिसंबर को दिव्यांग दिवस के अवसर पर यह सम्मान दिया जाएगा और बताया कि देश भर से 600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से उत्तराखंड से मोहम्मद तनवीर का नाम उनके द्वारा किए गए उत्कर्ष्ट कार्य के लिए चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय सम्मान दिव्यांग रत्न 2020 के लिए चयनित किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours