हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा में सक्रिय भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विधायक फुरकान की अध्यक्षता में काग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण में पहुंचे विधायक फुरकान अली ने पूर्व लोकसभा महासचिव यूथ कांग्रेस महबूब आलम और विधानसभा उपाध्यक्ष इमरान अली के नेतृत्व में आए दर्जनों युवाओं का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। वही विधायक फुरकान अहमद कहां कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किसान और युवा वर्गों का उत्पीड़न हो रहा है और बेरोजगारी अपने पुण चरम पर है। उससे हितेश होकर युवा वर्ग बड़ी तादाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही युवाओं के हित सुरक्षित हैं। पार्टी कर्मठ, ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। पूर्व लोकसभा महासचिव, यूथ कांग्रेस महबूब आलम और विधानसभा उपाध्यक्ष इमरान अली ने कहा कि विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक फुरकान अहमद की लोकप्रियता से प्रभावित होकर युवा वर्ग लगातार पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने पूर्ण बहुमत में आएगी और उत्तराखंड में अपना परचम लहरा कर विकास कार्यों की गंगा बहाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours