हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई और मास्क वितरित किये गये। सभी थाना, चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान चलाकर बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले व्यक्तियों को 04-04 मास्क बांटे गये एवं चालानी कार्यवाही की गयी। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने वाले कुल 163 व्यक्तियों का पुलिस द्वारा चालान कर ₹32,600 संयोजन शुल्क में जमा करवाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी को नियमों का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के सम्बंध में जागरूक किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours