हरिद्वार की गूंज (24*7)
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। विद्युत भूमिगत का काम पूरे शहर भर में चल रहा है। कई जगह पर तो कनेक्शन जोड़कर चालू भी कर दिए गए है लेकिन किसी किसी क्षेत्र में अभी अर्थ ही नही डाला गया है। मसलन संबंधित द्वारा खुले गड्ढे छोड़कर धीमी गति से कम किया जा रहा है। भूपतवाला क्षेत्र की इंद्रा विकास कॉलोनी में लोकडाउन लगने से पहले जो काम हुआ था उसके बाद कुछ ही प्रतिशत तक काम हुआ है। गड्ढे खोदकर सड़क पर डाले गए मलवे को भी किसी ने नही उठाया जिसे स्थानीय लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर खुद हटाना शुरू किया। वर्तमान में भी गड्ढों को भरा नही गया है जगह जगह गलियों में गड्ढे खोदकर रातभर खुले छोड़ दिये गए है जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते है। पहले भी इस क्षेत्र में संबंधित विभाग द्वारा ऐसे ही खुले गड्ढे छोड़कर काम अधूरा छोड़ दिया था जिसे स्थानीय युवा नेता दीपांशु शर्मा के द्वारा उच्च अधिकारियों से बात करने पर भर दिया गया था लेकिन काम फिरसे शुरू होने पर डाबर गड्ढे खुले छोड़ने के मामले सामने आने लगे है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours