हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। माना कि हरिद्वार शहर में जहाँ देखो कुंभ मेले के विकास कार्य जारी है, मगर जिन वाहन चालकों को यातायात के नियमो का पालन करने की आदत ही न हो उनके बारे में तो यातायात पुलिस का डंडा ही काम आएगा। जी हां हरिद्वार में हर ओर सड़कों की खुदाई का काम चल रहा है जिसके कारण वाहन पार्किंग की समस्या वास्तव में विकराल रूप धारण किये हुवे है। मगर यदि सभी वाहन चालक अन्य लोगो के आवगमन की परवाह किये बिना जहाँ मर्जी सड़क के बीच मे ही वाहन पार्क करके खरीदारी करने लगेंगे तो अव्यवस्था फैलेगी ही। पिछले काफी महीनों से शकंर आश्रम (अवधूत मण्डल) चौक के पास ऑटो वालो का सफेद पट्टी के अंदर बीच सड़क में वाहन रोककर सवारियों की प्रतीक्षा करना यातायात पुलिस की लापरवाही को ही उजागर करता है। लम्बे समय से इन स्थान पर एक एएसआई की तैनाती की जरूरत रही है ताकि रेड लाईट क्रॉस करके जो दुर्घटना को दावत देते हैं जिसके कारण अन्य लोग भी अपने प्राण गवां सकते हैं। इस स्थान पर सदैव ट्रैफिक पुलिस की जरूरत रही है जिसके बारे में अब हरिद्वार पुलिस को गम्भीरता से विचार करने की जरूरत है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours