हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना वायरस के कारण पिछले 7 महीने से बन्द पड़े स्कूलों में राज्य सरकार की दिशा निर्देशानुसार का पालन करते हुवे शिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। इस के अंतर्गत आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की कक्षाओं का संचालन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सभी छात्र छात्राओं को पूर्व में ही सूचित कर दिया गया था। सभी छात्र छात्राओं से अभिभावक अनुमति पत्र भरवा कर उनकी अनुमति प्रदान कर ली गई है। सभी छात्र को मास्क पहन कर विद्यालय आने के लिये कहा गया था जिसके परिणामस्वरूप छात्र मास्क पहनकर आये। यही ही नही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये स्कूल में सेनेटाइजर की व्यवस्था भी स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई। इससे पूर्व विद्यालय को भली भांति साफ सफाई  सैनिटाइजर कर दिया गया था। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही धीरे धीरे बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी। विद्यालय प्रशासन द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए। सभी बच्चों को उचित दूरी पर बैठाया गया। विद्यालय में अमित कुमार, वीर सिंह, विकास यादव, शाहिद अली, अमजद अली, सुभाष चौहान, अनूपमा चौहान आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours