हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर प्रदेश कार्यालय पर उनका पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विधानसभा से प्रत्याशी के जीत की घोषणा के पश्चात नरेश बंसल ने सड़क मार्ग से रोड शो किया। यहां पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इसके पश्चात पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सांसद रानी राज्य माला लक्ष्मी शाह,प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,मेयर सुनील उनियाल गामा व गौरव गोयल, विधायक हरबंस कपूर व खजान दास, शादाब शम्स आदि ने भी पार्टी कार्यालय पर नवनिर्वाचित सांसद का बुके भेंट कर स्वागत किया। सभी का आभार प्रकट करते हुए नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर देहरादून अध्यक्ष सीताराम भट्ट, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, मानवेंद्र सिंह चेयरमैन, सतीश कौशिक,स्वराज रानी, नीरू देवी, मनवीर चौहान आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours