हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर राजकीय महाविद्यालय में एम ए की कक्षाएं संचालित कराए जाने को लेकर पिछले 14 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आज उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मिले। जहां उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उन्हें आश्वासन दिया कि इसी वर्ष जल्द ही लक्सर राजकीय महाविद्यालय में एम०ए की कक्षाएं संचालित की जाएगी। बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले काफी वर्षों से लगातार लक्सर राजकीय महाविद्यालय मे एम०ए की कक्षाएं संचालित किए जाने की मांग करते आ रहे हैं, उन्होंने कई बार धरना प्रदर्शन किए और करते आ रहे थे। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन चौधरी ने बताया कि वह आज लक्सर राजकीय महाविद्यालय में एम०ए की कक्षाएं शुरू कराने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत से मिले। जहां उच्च शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही इसी वर्ष लक्सर राजकीय महाविद्यालय में एम०ए की कक्षाएं संचालित की होगी। उन्होंने बताया एम०ए में इसी वर्ष से ही तीन विषयों में एम०ए की कक्षाएं संचालित की जाएंगी इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान में इसी वर्ष से एम ए की कक्षाएं संचालित की जाएंगी और बीए में इसी वर्ष से संस्कृत एवं गृह विज्ञान की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours