हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। अजीतपुर में सीएससी सेंटर पर भारत गैस एजेंसी का उद्घाटन हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आमजन तक सुविधाएं मुहैया कराना है। घर घर तक बिजली, गैस और पानी की सुविधा प्रदान करना ही केंद्र और राज्य की सरकार की प्राथमिकता है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि हमे गरीब और मजदूर किसान को उनका हक दिलाने है। एजेंसी के संचालक सन्दीप कुमार ने कहा कि सीएससी सेंटर पर गैस एजेंसी का संचालन होने से गांव के लोगों को दूर शहर में गैस लेने नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सीएससी सेंटर पर अन्य सुविधाओं के साथ-साथ गैस सिलेंडर का भी वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश कश्यप, कुंवर पाल चौहान, सत्य कुमार चौधरी, धूम सिंह, चतुर सिंह, मांगीलाल, तारा दत्त, देवी दत्त, पंकज त्यागी, पंकज राठी, नीरज, कपिल, लक्ष्मण, अशोक,  सुरेश कश्यप, नरेश चंदौली, महेश, लीला गोस्वामी, मांगी देवी, नेत्र पाल आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours