हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम पंचायत कटार पुर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के सामने वाली समस्या पर विचार हुआ। इस गोष्ठी में ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की फसल क्षति हुई थी उसमें कुछ किसानों को राज्य सरकार की ओर से मुआवजा मिला है और कुछ किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। दूसरा अभी तक सिंचाई विभाग के द्वारा जो सिंचाई के लिए नाला कनखल से होकर ग्राम चांदपुर तक जाता है, जिससे फेरूपुर तक के खेतों में इस नाले के द्वारा सिंचाई होती है। इस नाले की अभी तक सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा सफाई व खुदाई का कार्य नहीं कराएगा। जंगली जानवरों द्वारा जो किसानों की फसल बर्बाद होती है उसकी रोकथाम और वन विभाग के द्वारा जो मुआवजा फसल क्षति का मिलता है समय पर न मिलने के बारे में भी किसानों ने बताया।क्षेत्र लेखपाल के द्वारा किसानों की क्षतिपूर्ति हेतु रिपोर्ट नहीं लगाए जाने पर बैठक में चर्चा हुई। ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर अधिकारियों का जनता, किसानों और ग्राम प्रधानों के प्रति अक्सर सहयोगात्मक व्यवहार नही रहता है। इस किसान गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पाल, प्रदेश सचिव गुलशन अंसारी, प्रदेश महासचिव रिजवान, प्रदेश सचिव अमन, एवं किसान बलबीर सिंह सैनी, सुरेंद्र सैनी, रविंद्र चौहान, गोपाल सिंह चौहान, आदित्य चौहान, अकरम, नदीम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours