हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में कोरोना महामारी के चलते सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था, आज लगभग 5 माह बाद उत्तराखंड राज्य सरकार ने कोविड-19 की जारी कि गई गाइडलाइन के अनुसार हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं खोलने का आदेश जारी कर दिया। राज्य में आदेश जारी होने के बाद आज उत्तराखंड के लक्सर में भी स्कूलों को सरकार द्वारा जारी की गई। गाइडलाइन के अनुसार खोले गए जिसमें बच्चों को स्कूल प्रबंधक द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग मास्क उचित दूरी और सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की गाइडलाइन के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। बता दे लक्सर में 5 माह बाद स्कूल खुलने से स्कूली छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है। वही एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया गवर्नमेंट की जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार फिलहाल हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं को अलाव किया गया है, जिसमें उनको दो शिफ्ट में विद्यालय में बुलाया गया है, हाई स्कूल वालों को पहली शिफ्ट में और इंटर वालों को दूसरी शिफ्ट मे, उन्होंने बताया सभी स्कूलों में सैनिटाइजर करने मार्क्स का प्रयोग उचित दूरी के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बताया सभी स्कूलों को डायरेक्शन दिए गए हैं अगर स्कूल के अंदर किसी बच्चे को खांसी जुकाम आए तो उसकी तुरंत मेडिकल टीम को दें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours