हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु दस दिवसीय जबाब दो यात्रा का दूसरा चरण देवप्रयाग के पूर्व विधायक एवं प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में 5 से 14 नवंबर तक दस दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कीर्तिनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी व मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने विज्ञप्ति में बताया है कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में 5 नवंबर से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए देवप्रयाग से 10 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से तय कार्य क्रमानुसार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours