हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोविड 19 वायरस के वायरस को फैलने से रोकने के लिये कनखल थाना अंतर्गत जगजीतपुर पुलिस चौकी पर आने जाने वाले राहगीरों के चालान काटे गए जिन्होंने मुँह पर मास्क नही लगाया हुवा था। जैसा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा है कि जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही। मगर उसके बावजूद कुछ गैर जिम्मेदार जनता अपनी ही नही बल्कि दूसरे की जीवन को भी मास्क नही ल लगाकर संकट में डाल रहे है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यदि किसी के खांसने, छींकने से बचना चाहते हो तो अभी आपको मास्क पहनने की आदत छोड़नी नही होगी। जगजीतपुर पुलिस चौकी से इस कार्य मे उप-निरीक्षक अजय कृष्ण, उप-निरक्षीक जयपाल सिंह, महिला कॉन्स्टेबल पूजा, पुरुष कॉन्स्टेबल हरेंद्र सिंह ने सहयोग किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours