हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में अवैध शराब, स्मैक व अन्य नशों के खिलाफ कांग्रेसियो ने खडखड़ी चौकी प्रभारी दिलवर सिंह कण्डारी को ज्ञापन सौपा। शहर सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव व कांग्रेसीनेता विशाल निषाद ने कहा उत्तरी हरिद्वार में बढ़ते अवैध नशे स्मैक के कारोबार को रोकने की आवश्यकता हे। उत्तरी हरिद्वार ऋषि देवताओ की भूमि हे और यहाँ का युवा अध्यात्म से हटकर नशे की और बड़ रहा है जिसके कारण आज का युवा अपने विनाश की ओर जा रहा है। उन्होंने अवैध नशा बेचने वालो पर कड़ी करवाई की मांग की। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप के अनुसार हरिद्वार शहर लगभग हर की गली मोहल्ले में अवैध शराब स्मैक व अन्य नशे का काम धड़ल्ले से हो रहा है। जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। राहुल प्रियंका गांधी सेना के अध्यक्ष सन्नी मल्होत्रा व शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी ने कहा 14 15 साल के बच्चे अपने घरो का सामान बेचकर गुजारा कर रहे है। यहा तक कि उन्होंने शासन को डूब कर मर जाने की नसीहत दे दी। महासचिव आकाश भाटी के अनुसार बढ़ते नशे के कारोबार को अगर रोका नही गया तो समस्त कांग्रेसी सड़को पर आकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ज्ञापन देने वालो में वेदांत उपध्याय, गोविन्द निषाद, शिवम् गिरी, विशाल तोमर, शिव कुमार राजपूत,शुभम जोशी, हरेराम, आदि उपस्तिथ थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours