हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी सी० रविशंकर के निर्देशों का पालन करते हुए डेगू के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसमें विशेषज्ञ टीम के द्वारा डेंगू के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए समन्वय स्थापित किया गया। अभियान से जुड़े लोगों को डेंगू के लार्वा के स्रोत और डेंगू के लार्वा को नष्ट करने तथा आवश्यक रसायन एवं कीट नाशक के बारे में जानकारी दी गयी। अभियान के दौरान टीम ने जनपद के सभी आवासीय क्षेत्रों, कबाड़ की दुकानों, धर्मशालाओं, होटलों, कार्यालयों पर रखे गये फ्रिज, कूलर, गमलों, ट्यूब-टायर, अन्य वस्तुओं आदि में विशेष ध्यान केन्द्रित किया। डेंगू पीड़ित व्यक्तियों के निवास स्थलों में, जनपद के समस्त नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के सहयोग से सक्रिय रूप से जन-जागरूकता सहित छिड़काव का अभियान चलाया गया और कई स्थानों पर लार्वा नष्ट किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सोहालपुर, केलानपुर, हल्वाहेरी, पवनविहार, नन्दपुरी,जगजीतपुर बहादराबाद में छिड़काव, लार्वा नष्ट करना तथा प्रचार प्रसार का कार्य किया गया।
नगर निगम रूड़की के बीटीगंज में नगर निगम, रूड़की की सामूहिक टामों द्वारा लोगों को डेंगू से बचाव व जन-जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया गया। यहाँ भी लोगों को पम्फलेट द्वारा डेंगू से बचाव व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डेंगू का लार्वा पनपने की सम्भावित जगहों पर कीटनाशक छिड़काव तथा जन-जागरूकता अभियान चलाकर सभी ने मिशन के रूप में जिलाधिकारी के आदेशों का पालन किया। जिससे जनपद को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्त किया जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours