हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विभास सिन्हा) हरिद्वार। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर हरिद्वार में बहुत प्रतिष्ठित एनजीओ डब्ल्यू पी पी के सौजन्य से डिजिटल लैब का उद्घाटन अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट व मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार डॉक्टर आनंद भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्राप्त डिजिटल लैब में 30 कंप्यूटर पूरा फर्नीचर एक प्रोजेक्टर एक इनवर्टर एवं लैब व सुसज्जित स्मार्ट क्लास  व डिजिटल लैब को विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा को हस्तांतरित किया गया। इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से डब्ल्यू पी पी के प्रोग्राम डायरेक्टर  जनरल रमा अय्यर तथा कॉलेज में इस प्रोजेक्ट को देख रही  लीड इम्पैक्ट आयुषी चतुर्वेदी पूरे कार्यक्रम में ऑनलाइन रही व उन्होंने अपने द्वारा विद्यालय में किए जा रहे अन्य प्रोजेक्ट के बारे में भी विस्तार से बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। विद्यालय में सात एनजीओ वर्तमान में कार्यरत हैं तथा नौ भविष्य में प्रत्याशित है। जिसमें लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन द्वारा स्पीकिंग इंग्लिश का कार्यक्रम चल रहा है। डेवलपमेंट सलूशन द्वारा टीचर ट्रेनिंग और बच्चों को लाइवलीहुड के लिए ट्रेन किया जा रहा है। इसी के साथ में लर्निंग लिंक ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा व गढ़वाल मंडल एडी, एमएस बिष्ट ने भी आभार प्रकट किया। अपर निदेशक ने यह भी कहा कि ऐसी लैब या अन्य सहायता वह मंडल के अन्य विद्यालयों को भी प्रदान करें जिससे अन्य स्कूल भी लाभान्वित हों। अपर निदेशक व मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन का अवलोकन किया व शिक्षिकाओं की एक बैठक भी ली। जिसमें उन्होंने कोबिड के समय किए गए पठन-पाठन के बारे में विस्तार से जानकारी ली व उन्हें विद्यालय खुलने के पश्चात किस प्रकार से समर्पित भाव से अध्ययन कराना है व इसका भी मार्गदर्शन किया प्रधानाचार्य की कार्य शैली व छात्र हित के कार्य अनुकर्णीय बताये  लैब का हस्तांतरण एक सादा समारोह था। जिसमें सिर्फ अपर निदेशक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य सहित पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours